Union budget 2021 highlights – केंद्रीय बजट 2021 हाइलाइट्स

Union Budget 2021 Highlights in Hindi:

Union budget 2021 highlights: केंद्रीय फाइनेंस मिनिस्टर श्रीमती निर्मला सीतारमण ने फरवरी १ को वर्ष २०२१-२२ के लिए बजट पेश किया था|

आइये जानते है की फाइनेंस मिनिस्टर ने इस वर्ष बजट के रूप में क्या क्या दिया है |

बजट में किस वर्ग के लिए क्या क्या फायदे है उनको जानने के लिए Union Budget 2021 highlights  जाननी होंगी|

 

Key highlights of union budget 2020-21

स्वास्थ्य और स्वच्छता:

प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य सेवा को विकसित करने के लिए एक नयी योजना बनाई है|

जिसका नाम प्रधान मंत्री निर्भय स्वास्थ्य भारत योजना रखा गया है|

स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक कारगर बनाने के लिए इस बजट में योजनाओ को विशेष स्थान दिया है|

112 से अधिक आधिकारिक जिलों में नई योजना पोषण 2.0 स्वास्थ्य सेवाओं में जरूर सुधार करेगी

Poshan 2.0:

इस योजना में एकीकृत बाल विकास सेवाएं शामिल हैं, जैसे कि किशोरवय लड़कियों के लिए पोषणअभियान योजना,आंगनवाड़ी योजना ,और राष्ट्रीय क्रेच योजना

पूरक पोषण कार्यक्रम और पोषण अभियान को केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय के तहत को लॉन्च करने के लिए मिला दिया गया है|

केंद्रीय महिला व बल विकास मंत्रालय को आवंटित 24,433करोड़ रूपये में से सक्षम आंगनवाड़ी योजना और Poshan 2.0  को 20,105 करोड़ रुपये सौंपे गए हैं।

इसके आलावा सरकार ने 15 नए स्वास्थ्य आपातकालीन केंद्र भी स्थापित किये है

 

यह भी पढ़े: यूनियन बजट क्या होता है? Union budget kya hota hai

 

National Language Translation  Mission:

वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन की स्थापना की बात बोली है|

जिससे भारत की क्षेत्रीय भाषाओ को ज्यादा अनुवाद मिलेगा और रोजगार के अवसर भी सुलभ होंगे|

ये योजना मुख्यता इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग को रखते हुए और डिजिटल इंडिया को उसकी पीक तक ले जाने के लिए किया है|

Pradhan mantri Aatmnirbhar Svsthya Bharat:

इस योजना के लिए 6 वर्ष में 64,180 करोड़ रूपये खर्च करने का प्रावधान है|

इससे ही तीनो प्रणालिया को विकसित करने के लिए बल और को भी मजबूती मिलेगी और नए संस्थानों का भी प्रारूप मिलेगा|

योजना के अंतर्गत ही समय रहते बीमारियों को इलाज होगा|

कोई भी बीमारी को महामरी का रूप नही ले पायेगी|

Shahri Svachch Bharat Mission 2.0:

2021से लेकर 2025 पुरे 5वर्षो तक शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0के लिए1,41,678 करोड़ रूपये आरक्षित किये गए है|

जिससे भारत में स्वच्छता का कार्य निरंतर प्रगति पर रहे|

Digital Census – डिजिटल जनगणना :

भारत के भविष्य में होने वाली जनगणना को पहली बार डिजिटल जनगणना का रूप दिया जायेगा|

जिसके वित्त मंत्री ने3,768करोड़ रूपये की राशि की घोषणा की है|

One Nation One rashan Card:

इस वित्तीय बजट के अनुसार वन नेशन वन राशन कार्ड को ३२ राज्यों में कार्यान्वित किया जायेगा|

जिससे एक ही राशन कार्ड परकहीं से भी राशन ले सकते है|

Insurance Sector :

इंश्योरेंस सेक्टर में एफडी आई को 49% से बढ़ाकर 74% कर दिया गया है|

सरकारी बैंकों में निवेश के लिए 20,000 करोड़ दिए है|

सभी बैंकों को एनपीए से छुटकारे हेतु एसेट रिकंस्ट्रक्टर कम्पनी और एसेट मैनजमेंट कम्पनीज बनाई गयी है|

इस बजट में सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयर लांच करने की बात भी रखी है|

Education:

१०० नए सैनिक स्कूल बनवाये जायेंगे|

लेह और लद्दाख में हायर एजुकेशन के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की की बात भी बोली है|

इसके साथ साथ आदिवासी क्षेत्रों में 750 एकलव्य मॉडल स्कूलों में दी जाने वाली सभी सुविधाओं में सुधार किया जायेगा|

और अनुसूचित जाति के प्रार्थी के 4 करोड़ बच्चों को 6 साल में 35219 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे|