Ooty कहां है? – भारत में ऊटी कहाँ स्थित है? – ऊटी में मौसम क्या है?

Ooty भारत देश का सबसे लोकप्रिय शहर है|

और प्रति वर्ष लाखो करोड़ो लोग यहाँ अपने परिवार के साथ घूमने आते है।

आइये हम आपको अपनी वेबसाइट के माध्यम से Ooty से जुडी सारी जानकारी देंगे।

Ooty कहां है? – Where is Ooty?

भारत में ऊटी कहाँ स्थित है? – Where is Ooty located in India? 

 

Ooty

 

ऊटी किस राज्य में है (Ooty in which state): Ooty India (भारत) के तमिलनाडु राज्य का बेहद खूबसूरत शहर है।

ऊटी को “हिल स्टेशनों की रानी” भी कहा जाता है जो नीलगिरि रेंज में स्थित है।

सन 1821 में एक ब्रिटीशियन John Sullivan ने ऊटी को सर्वप्रथम खोजा था।

उस समय का सबसे रोमांटिक शहर के लिए भी जाना जाता था।

जो की एक परवर्तीय श्रंखला में बसा हुआ है जिसकी खूबसूरती को कुछ शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

ऊटी का तमिल भाषा में नाम “उटकमंडलम” है।

ऊटी तमिलनाडु राज्य और कर्नाटका राज्य की सीमाओं से जुड़ा हुआ शहर है,

और ये तमिलनाडु प्रान्त के नीलगिरि हिल्स में बसा हुआ है।

नीलगिरि हिल्स यहाँ की बेहद सुंदर और लोकप्रिय हिल्स के रूप में जानी जाती है।

ऊटी समुद्र तल से लगभग 7350 फ़ीट (2240 मीटर) की ऊचाँई पर स्थित है।

इसकी जनसँख्या की बात करे तो वर्ष 2001 में की गयी जनगणना के अनुसार यहाँ पर रहने वालो की संख्या 93921 है

और Ooty का पिनकोड 64300 होता है।

 

ऊटी में मौसम क्या है? – What is the weather in Ooty?

आइये अब जान लेते है की वर्ष भर Ooty Weather कैसा रहता है।

यहाँ पर मौसम में पूरे साल में क्या-क्या बदलाव आते है। और किस Weather  में ऊटी कितना अधिक खूबसूरत लगता है।

पेड़ों व पौधों की संख्या अधिक होने और भरपूर मात्रा से अधिक वनस्पतियों की उपस्थति होने के कारण ऊटी ( उधगमंडलम) कभी भी गर्मी के चरमसीमा पर भी एक अधिक गर्म दिन या अधिक गर्मी होने का अनुभव नहीं करता है।

ऊटी के मौसम में भरपूर मात्रा में सूरज की चमक, बारिश, सर्दी और ठंडी और ताज़ी हवाओ की भी विशेषता पायी जाती है।

रात के ठंडे मौसम में ठंडी हवाओ का लुफ्त उठाने के लिए देश विदेश यह प्रति वर्ष सैलानियों का जमावड़ा रहता है।

 

सर्दियों में ऊटी का मौसम (Ooty weather in winter):

नवंबर से लेकर जनवरी तक पुरे भारत की तरह ही नवंबर के महीने की शुरुआत में सर्दी ऊटी को अपनी चपेट में ले लेती है।

और सर्दियों के आगमन पर ही Ooty पहले से अधिक खूबसूरत दिखाई देती है ।

सर्दियों में यहाँ का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच में उतार-चढ़ाव के साथ साथ पारा की भी अपेक्षा होती है ।

यह एक हिल स्टेशन होने के कारण , ऊटी में अत्यधिक ठंड का भी अनुभव होता है।

ऊटी में रोमांटिक माहौल बनाने में Ooty Weather अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

गर्मियों में ऊटी का मौसम (Ooty weather in summer):

मार्च से लेकर मई तक यहाँ गर्मी कम मात्रा में ही होती है।

और ये मौसम ऊटी में देखने और सैर के लिए , गर्मियों के महीने में एक अच्छा विकल्प होता हैं।

इन महीनों के चलते ऊटी का तापमान 12 ° C – 30 ° C के बीच में ही रहता है।

 

मानसून में ऊटी का मौसम (Ooty weather in monsoon):

जून से लेकर सितंबर तक ऊटी weather केवल लगातार बारिश होने के लिए जाना जाता है ।

इन महीनो में इस शहर की खोज करना एक बाधक है। परन्तु लगातार भारी बारिश के रहते भी पर्यटकों को यहां सैर की योजना होती है।

और बारिश के मौसम का लुफ्त भी उठाने के लिए लोग आते जाते रहते है।

 

संबंधित सवाल

प्रश्न. Ooty किस राज्य में है – Ooty is in which state?

उत्तर: ऊटी भारत के तमिलनाडु राज्य में नीलगिरि की पहाड़ियों में स्थित सुन्दर शहर है|

प्रश्न. ऊटी किस जिले में है-Ooty in which district?

उत्तर: ऊटी भारत के तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में स्थित है|

प्रश्न.ऊटी कैसे पहुंचे – How to reach Ooty?

उत्तर:ऊटी पहुंचने के लिए तीनो प्रकार के परिवहन सेवा का प्रयोग कर सकते है राज्य के बस सेवा द्वारा आसानी से ऊटी पहुंचा जा सकता है| जैसे ऊटी के समीप

महानगर जैसे चेन्नई कोयम्बटूर मैसोर और बंगलौर से ऊटी जा सकते है ऊटी जाने के रेलवे की सेवा भी उपलब्ध है| और उटकमंडलम ऊटी का रेलवे स्टेशन हैऊटी जाने

के लिए आप हवाई यात्रा का भी प्रयोग कर सकते है कोयम्बटूर ऊटी का सबसे समीप का एयरपोर्ट है और यह पर कई फ्लाइट उड़ान भरती है|

प्रश्न. ट्रेन से ऊटी कैसे पहुंचे? – How to reach Ooty by train?

उत्तर:ट्रैन से ऊटी जाने के लिए भारत की दक्षिण रेलवे इस पर सेवारत है|
जो भारत के अन्य राज्यों को ऊटी के उधगमंडलम ऊटी का रेलवे स्टेशन से जोड़ता हैऔर अधिकतर ऊटी के लिए रात्रि में ही ट्रैन मिलती है|
आपको मेट्टुपलायम स्टेशन से से ऊटी के लिए ट्रेन बदलनी पड़ेगी |

प्रश्न. ऊटी में तापमान क्या है? – What is the temperature in Ooty?

उत्तर:गर्मियों में ऊटी का तापमान12 ° C – 30 ° C के बीच में ही रहता है।

सर्दियों में यहाँ का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच में उतार-चढ़ाव के साथ साथ पारा की भी अपेक्षा होती है ।

प्रश्न. बैंगलोर से ऊटी तक कितने किलोमीटर है? – How many kilometers from Bangalore to Ooty?

उत्तर:बैंगलोर से ऊटी नेशनल हाईवे 275 के द्वारा 277 किमी है और यह राज्य बस द्वारा भी जा सकते है ।

 

यह भी पढ़े:

  1. Best places to visit in Ooty- ऊटी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह 
  2. 7 Best Hill Station in India for honeymoon – हनीमून के लिए भारत में 7 सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन
  3. Best Hill Stations in Tamil Nadu, South India-दक्षिण भारत के तमिलनाडु में सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन
  4. 60 Best Hill Stations of India – भारत के सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन
  5. Top 7 Beautiful Lake View in Ooty – टॉप 7 खूबसूरत ऊटी लेक व्यू

2 thoughts on “Ooty कहां है? – भारत में ऊटी कहाँ स्थित है? – ऊटी में मौसम क्या है?”

Comments are closed.