Elephant And Mouse Story In Hindi – हाथी और चूहे की कहानी

Elephant And Mouse Story In Hindi

 

हाथी और चूहे की कहानी

Elephant And Mouse Story In Hindi: किसी जंगल में एक बड़ा तालाब था|

उस तालाब के किनारे बहुत से जंगली चूहों का एक झुण्ड रहता था|

एक दिन उसी तालाब के किनारे एक हाथियों का झुण्ड पानी पीने और स्नान करने के लिए आया है|

तो उनके पैरों तले दबकर ना जाने कितने चूहे मर गए|

और चूहों के सरदार को तो बहुत चिन्ता होने लगी की ऐसे तो हमारा पूरा वंश ही नष्ट हो जायेगा|

चूहों के सरदार ने सोचा की चलो हाथियों के सरदार से बात की जाए जब आप तालाब पर नहाने आते है|

तो आपके पैरों के नीचे दबकर हमारे अनेक साथी चूहें मर गये है इसलिए आप से अनुरोध है|

की तालाब आने जाने के लिये कोई दूसरा रास्ता पकड़ ले|

जिससे हमारे साथी चूहों की बिना कारण मृत्यु न हो चूहों के सरदार की इस विनती को हाथियों के सरदार ने मान लिया|

और उन्होंने तालाब आने जाने का रास्ता बदल दिया|

और सभी चूहों की जान की रक्षा की अब तो चूहें आराम से रहने लगे|

कुछ दिनों बाद हल्ला हुआ की जंगल में आस पास कुछ शिकारी आ गए है|

जो जानवरों को जाल में फसा कर पकड़ लेते है तो चूहों का सरदार तो बहुत चौकन्ना हो गया|

और उसने सभी साथियो को समझा दिया की हमें अब संभल कर रहना है|

कुछ दिन ऐसे ही बीत जाने के बाद जंगल में खबर दौड़ी की शिकारियों ने कुछ हाथियों को जाल में पकड़ लिया है|

हाथियों के सरदार और उनके कुछ साथियों को शिकारी द्वारा पकड़े जाने के बाद में,

अन्य  साथी अपने सरदार और साथियों को छुड़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने लगे|

एक हाथी ने कहा हमें चूहों के सरदार से सहायता माँगनी चाहिए एक हठी चूहों के सरदार के पास गया|

और अपनी परेशानी बताई चूहों के सरदारों ने अपने सभी चूहे साथियों को आदेश दिया की तुरंत शिकारियों के जाल को काट डालो|

आदेश मिलते ही सभी चूहों ने क्षण भर में शिकारियों द्वारा डाला गया जाल काट दिया|

और सभी हाथियों को मुक्त करा दिया ऐसे ही चूहे जैसे छोटे जंतु ने एक विशालकाय हाथियों की जान की रक्षा की|

Moral of the Story कहानी से शिक्षा:

इस कहानी से हमे ये शिक्षा मिलती है की हमे किसी को भी अपने से कम नहीं समझना चाहिए| और अपने से छोटे जीवो पर भी दया करनी चाहिए|

1 thought on “Elephant And Mouse Story In Hindi – हाथी और चूहे की कहानी”

Comments are closed.